
नगरा। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत इनामीपुर में शासन की मंशा के अनुरुप लगे ग्राम जनचौपालका आयोजन आम लोगों की जनसमस्याओं को मौके पर सम्बन्धित सभी विभागों के समक्ष रखा गया तथा निस्तारण हेतु पहल किया गया। जिसके समाधान हेतु उच्चाधिकारियों ने सम्बन्धितों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं ग्राम प्रधान श्वेता सिंह द्वारा गांव में मुनादी कराकर सुव्यवस्थित आयोजित चौपाल में रोस्टर के अनुसार लोगों की समस्याएं सुनीं गयी। ग्रामीणों की उपस्थिति में प्रधान मंत्री आवास योजना के 9 लाभार्थियों को आवास का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। ग्रामवासियों को उपस्थित विभागों के अधिकारियों ने शासन से संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर विकास खण्ड अधिकारी विनय वर्मा, सीडीपीओ विशाल सिंह, प्रमोद सिंह, देवन्ती प्रकाश, देवन्ती, वृन्दा, रजंती, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में आगन्तुकों का आभार प्रकट करते ग्राम प्रधान श्वेता सिंह ने गांव की चंहुमुखी विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी हरीश कुमार ने किया।

