Ballia : दहेज उत्पीड़न में गयी विवाहिता की जान, पति, जेठ और जेठानी गिरफ्तार

बलिया। हल्दी थाना पुलिस द्वारा दहेज हत्या से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार बीते 23 अप्रैल को हल्दी थाने पर पंकज कुमार सिंह पुत्र स्व. लल्लन सिहं निवासी भरसौता थाना हल्दी ने तहरीर दिया था कि 20 अप्रैल 2024 को उनकी बहन ज्योति सिंह को उसके पति राकेश सिहं, जेठ मन्टू सिंह, जेठानी अंजलि सिंह तथा ससुर सुभाष सिंह द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना करते हुये उसे बुरी तरह से मारा पीटा गया है जिससे उनकी बहन गंभीर रुप से घायल हो गयी है।

इस संबंध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। वहीं 26 अप्रैल को ज्योति सिंह की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी। इसी मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को वांछित तीन अभियुक्तों राकेश सिंह पुत्र सुभाष सिंह (मृतका के पति), मन्टू सिंह उर्फ रामविजय सिंह पुत्र सुभाष सिंह (मृतका के जेठ) और अंजली सिंह पत्नी मन्टू सिंह उर्फ रामविजय सिंह (मृतका की जेठानी) निवासीगण ताडीबड़ागांव थाना नगरा को बलिया रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय चालान कर दिया।

इसे भी पढ़े -   पंचायत चुनाव: बलिया जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षण तय, देखें लिस्ट

Leave a Comment