Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : धर्मेंद्र सिंह के जन्मदिन पर हवन पूजन कर की गयी दीर्घायु की कामना

बलिया। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री व नगर विधायक दयाशंकर सिंह के अनुज व लोक सम्मान के प्रबंध संपादक धर्मेंद्र सिंह के जन्मदिन पर रामपुर उदयभान स्थित गायत्री मंदिर में कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा के जिला मंत्री संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कर धर्मेंद्र सिंह के दीर्घायु की कामना की। संतोष सिंह ने कहा कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह के जन्मदिन पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिरों में पूजा-पाठ करने के साथ ही लोगों में मिष्ठान वितरण किया गया। कहा धर्मेंद्र सिंह बहुत ही मृदुल स्वभाव के हैं और

कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। वह अपने कुशल व्यवहार की वजह से ही जनपद भर के लोगों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। आज कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन पर पूजा-पाठ कर उनके उज्जवल व सुखमय जीवन की कामना की। इस दौरान भाजपा नेत्री संध्या पांडेय, अरुण सिंह, दीपक शर्मा, मकनू सिंह, अभिषेक दुबे, रवि शंकर सिंह पप्पू आदि मौजूद रहे।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *