Ballia : पीकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला घायल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/28-ball-ph-10.jpg)
बलिया। थाना क्षेत्र के परिसिया से पालचन्द्रहा को जाने वाली सड़क पर बिसरुप के पास पीकअप से जोरदार टक्कर लगने से स्कूटी सवार महिला गम्भीर रुप से घायल हो गयी। आस-पास के लोगों की सूचना पर 108 की मदद से तत्काल प्राथमिक इलाज करते नगरा पीएचसी लाया गया। जहां से चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीकअप चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। रविवार को भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरौली निवासी सरोज देवी पत्नी रविन्द्र किसी कार्य से उक्त मार्ग से स्कूटी से जा रही थी कि रास्ते में जाते समय तेज रफ्तार पीकअप की जद में आ गयी, जिससे गम्भीर रुप से घायल हो गयी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)