Ballia : महिला को टक्कर मार गड्ढे में पलटी पिकअप, महिला की हुई मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240504-WA0024.jpg)
रमेश जायसवाल,
सिकंदरपुर (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव निवासी 65 वर्षीय महिला को टहलते समय शनिवार की सुबह पिकअप ने धक्का मार दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया जिसके कारण पिकअप गाड़ी गड्ढे में चली गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया। वही पिकअप चालक को दौड़कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप सहित चालक को हिरासत में ले लिया।
वही मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव निवासी मुनरी देवी 65 वर्ष पत्नी रमाशंकर पटेल शनिवार की सुबह टहलने के लिए घर से निकली थी टहलकर वह वापस घर आ रही थी इसी दौरान रुद्रवार चट्टी के समीप बेल्थरारोड की तरफ से आ रही पिकअप ने धक्का मार दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला घर में अकेली थी उसका पति तीन दिन पहले दिल्ली में अपने परिवार के साथ रह रहे पुत्र बृजेश पटेल के पास घूमने के लिए गया था।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)