Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


बलिया।
पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के आदेश के अनुपालन में अपराध नियत्रंण व वांछित तथा इनामिया अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मुहम्मद फहीम कुरैशी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रसड़ा पुलिस को सफलता मिली है। 30 अपै्रल 2024 को प्रभारी निरीक्षक रसड़ा क्षितिज त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में थाना रसड़ा पुलिस टीम द्वारा थाना रसड़ा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 216/2024 धारा 302/211 भादवि0 से सम्बंधित अभियोग में अपनी खुद की पत्नी रिंकू सिंह पत्नी मनोज सिंह ग्राम सुल्तानपुर थाना रसड़ा बलिया की हत्या कर हत्या का साक्ष्य छिपाने के सम्बन्ध मे वांछित 03 नफ़र अभियुक्तों पति मनोज कुमार सिंह पुत्र राजनाथ सिंह व उनके दोनों लड़के तरूण सिहं पुत्र मनोज कुमार सिंह, दिव्य प्रताप सिंह पुत्र मनोज कुमार सिंह निवासीगण ग्राम सुल्तानपुर थाना रसड़ा बलिया को मुखबिर की सूचना पर सिंगही चट्टी पर बने मकान के बाहर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी थाना रसड़ा, उ0 नि0 बांके बहादुर सिंह थाना रसड़, का0 दिग्विजय पटेल थाना रसड़ा, का0 अजय सरोज थाना रसड़ा, का0 अजय कुमार मौर्या थाना रसड़ा बलिया शामिल रहे।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *