Ballia : 10 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे सनातन पाण्डेय
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/q.jpg)
बलिया। इण्डिया गठबंधन से 72 बलिया लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय 10 मई शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। समाजवादी पार्टी बलिया के उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ’कान्हजी’ ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सनातन पाण्डेय 10 मई को प्रातः 9ः30 से सतीश चन्द्र कालेज के पास जापलीनगंज चौराहा से निकल कर दुर्गा मन्दिर, बालेश्वर मंदिर, ओकडेनगंज, विशुनीपुर होते हुए समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पहुंचेंगे, तत्पश्चात नामांकन दाखिल करने जिलाधिकारी कार्यालय जाएंगे।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/r.jpg)
कान्हजी ने बताया कि 10 मई को ही सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन उम्मीदवार रमाशंकर राजभर 9 बजे बेल्थरा रोड आवास से चलकर सिकंदरपुर और वहां से जीजीआईसी बलिया और वहां से जिला पार्टी कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान गठबंधन में सम्मिलित सभी दलों के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)