Ballia : गांधी महाविद्यालय में फेयरवेल का आयोजन, प्राचार्य ने दिये सफलता के मंत्र
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/1-69.jpg)
सुधीर कुमार मिश्रा,
बेरुआरबारी। गांधी महाविद्यालय में बीए अंतिम सेमेस्टर एवं एम गृह विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल का आयोजन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर ओमप्रकाश पांडेय ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। विद्यार्थी जीवन समाप्त कर सांसारिक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार होने के लिए जरूरी उपाय बताये। उप प्राचार्य एवं चीफ प्रॉक्टर डॉ. अभिषेक सिंह ने विद्यार्थियों को आत्मानुशासन, एकाग्रता आदि गुणों को अपनाने की प्रेरणा दी और इन्हें सफलता के लिए अनिवार्य बताया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/2-28-1024x461.jpg)
गृह विज्ञान की प्रवक्ता डॉ. संजू सिंह ने विद्यार्थियों को भविष्य की राह दिखाते हुए उद्यमिता, सामाजिक कार्य एवं सिविल सर्विसेज आदि क्षेत्रों में कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष, डॉ. शैलजा त्रिपाठी ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर परिसर के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)