Ballia : बलिया में झोपड़ी में घुसा बालू लदा ट्रक, मची चीख पुकार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/1-31.jpg)
बलिया। तेतारपुर नयी बस्ती एनएच 31 सड़क के एक झोपड़ी में रविवार की रात बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर घुस गया। इससे एक गाय घायल हो गयी वहीं घर गृहस्थी का सारा सामान तहस नहस हो गया। जानकारी के अनुसार भरौली के तरफ से नरही के तरफ जा रहा बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़ी में घुस गया हादसे में एक गाय घायल हो गई है। रविवार की रात 12 बजे तेतारपुर नयी बस्ती एन एच 31 सड़क के बगल में रह रहे मनू राम नथुनी राम के झोपड़ी में ट्रक अनियंत्रित होकर घुस गई झोपड़ी में बंधी गाय घायल हो गई तथा घरेलू सामान तहस नहस हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसमें चालक घायल हो गया था उसको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि कुल्हड़िया गांव के गंगा के कटान में विलीन होने के बाद सैकड़ों परिवार तीन दशक से सड़क के बगल में गुजर बसर कर रहे हैं हमेशा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)