Ballia : सावन माह के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/Screenshot_2022_0228_160935.png)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/Screenshot_2022_0228_160935.png)
सिकंदरपुर (बलिया)। सावन माह के अंतिम सोमवार को भगवान शिव की अर्चना के लिए शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। भक्तों ने भोलेबाबा का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। शिव मंदिरों में जलाभिषेक का सिलसिला सोमवार की भोर से शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा का चाक-चौबंद व व्यवस्था किया गया था। उप जिलाधिकारी सिकन्दरपुर रवि कुमार पासवान, क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा, थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, चौकी प्रभारी रविन्द्र पटेल, शिव मूर्ति तिवारी द्वारा लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा था। मंदिर पर घंटा घड़ियाल बजते रहे और हर हर महादेव, ऊँ नमः शिवाय के जय घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा था। सोमवार को भोर से ही घाघरा नदी से जल लेकर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पुरुष महिलाएं शिवालयों में पहुंच गए। मंदिर का पट खुलते ही भक्तों ने हर हर महादेव का जयकारे लगाए और जलाभिषेक किया। भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार की माला, चंदन, शहद, धूप, दीप, नैवेद्य आदि भगवान शिव को अर्पित किया। क्षेत्र के डुहा बिहरा स्थित नागेश्चरनाथ मन्दिर, कस्बा के चतुर्भुज नाथ मंदिर, चक्खान शिव मंदिर, कटघरा शिव मंदिर, नवरतनपुर शिव मंदिर, गौरी शिव मंदिर, जजौली, किशोर चेतन, हुसैनपुर, बघुड़ी, मालदह, कठौड़ा, आदमपुर के शिव मंदिर के अलावा क्षेत्र में स्थित सभी शिवालयों एवं मन्दिरों पर भोर से ही भगवान भोलेनाथ के पूजन अर्चन के लिए महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। जगह जगह मंदिरों पर भक्तों ने मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक भी किया। घरों में भी पुरोहितों को बुलाकर रूद्राभिषेक कराया गया। भक्त भगवान शिव का शीघ्र पूजन अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए लालायित दिखे। चतुर्थ सोमवारी को ऊँ नमः शिवाय, हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया था।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)