लोकसभा चुनाव : उम्मीदवार अधिकतम 95 लाख रूपये कर सकेंगे खर्च
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-65.jpg)
चाय की चुस्कियों से लेकर नाश्ते तक के खर्च पर रहेगी नजर
बलिया। लोकसभा चुनाव के तारीखों का एलान हो चुका है। ऐसे में एक तरफ जहां हर तरफ चुनावी माहौल बना हुआ है वहीं जिला प्रशासन चुनाव को सकुशल और निष्पक्ष संपन्न कराने में लगा हुआ है। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी अधिकतम 95 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। चुनाव प्रचार से लेकर रैली सहित अन्य का व्यय जुटेगा।
निर्धारित सीमा से अधिक खर्च करने वाले प्रत्याशियों की अलग सूची बनेगी। पूर्व में खर्च की सीमा 70 लाख रुपये थी। महंगाई को देखते हुए आयोग की ओर से 25 लाख रुपये खर्च सीमा में वृद्धि कर दी गई है। निर्वाचन कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक नामांकन में ही प्रत्याशियों को व्यय रजिस्टर दिया जाएगा। प्रत्याशी को नया बैंक खाता खुलवाना होगा। बैंक खाते से ही चुनाव प्रचार से संबंधित रकम का भुगतान किया जाएगा। व्यय टीम की ओर से नियमित अंतराल में रजिस्टर की जांच की जाएगी। रजिस्टर में जानकारी अंकित नहीं करने पर कार्रवाई होगी। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव में व्यय की अधिकतम सीमा 95 लाख रुपये हैं। हर खर्च पर आयोग की टीम कड़ी निगरानी करेगी। इसमें चाय की चुस्कियों से लेकर नाश्ता तक चुनावी खर्च में शामिल होगा। वहीं लोकसभा चुनाव के लिए जल्द ही बसों के अधिग्रहण की कवायद भी शुरू होगी। प्रशासन की ओर से जारी किए गए निर्देश के हिसाब से परिवहन विभाग भी बसों के इंतजाम में जुट गया है। एआरटीओ अरुण कुमार राय ने बताया कि निर्धारित संख्या में बसों के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)