Ballia : अचानक सड़क पर उतरे पुलिस के जवान, लोगों से की यह अपील
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-30.jpg)
बलिया। आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और सकुशल तरीके से सम्पन्न कराने के लिये जिला प्रशासन अलर्ट हो गयी है। इसको लेकर शनिवार के दिन सहतवार थाना क्षेत्र में केन्द्रीय पुलिस बल व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया।
जवानों ने स्थानीय लोगों को अफवाह पर ध्यान न देते हुए अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान लोगों को भरोसा दिलाया कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन हर तरह से तैयार है। इस दौरान पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शांति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने की अपील की गयी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)