Ballia : धू-धू कर जल उठी दो बाइकें, पुलिस पहुंची, पीड़ित ने दी तहरीर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240302-WA0020.jpg)
रमेश जायसवाल की एक रिपोर्ट,
सिकंदरपुर (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में एक ही रात अराजक तत्वों ने शुक्रवार की रात दो अलग-अलग घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी दो अपाचे बाइकों में आग लगा दी जिसमें एक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। जबकि दूसरी बाइक का आगे का आधा हिस्सा जल गया। घटना की जानकारी पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दे दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई लेकिन आरोपी वहां से भाग चुके थे। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात मुस्तफाबाद गांव निवासी जवाहर लाल शर्मा पुत्र स्वर्गीय जलेश्वर शर्मा व कुद्दुश खान पुत्र स्वर्गीय गुलजार खान अपने घर के दरवाजे के सामने अपनी बाइक खड़ी कर सोने चले गए। इसी दौरान रात में करीब 12 बजे जवाहरलाल शर्मा का भतीजा धुआं उठता देख शोरगुल शुरू किया जब तक आसपास के लोग पहुंचे दोनों गाड़ियों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था जैसे तैसे आग बुझाने का प्रयास मौजूद लोगों द्वारा किया गया लेकिन तब तक कुद्दुश खान की अपाचे बाइक पूरी तरह जल गई थी वहीं जवाहरलाल शर्मा के बाइक के आगे का आधा हिस्सा जल गया था। पीड़ित जवाहरलाल शर्मा ने रात ही में घटना की जानकारी पुलिस को दे दिया। सुबह पीड़ित पक्ष ने गांव के ही एक व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। जिस पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)