भाजपा नेता ने कहा, यूपी में 80 सीटों पर हासिल होगी जीत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-1.jpg)
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता उमा भारती ने कहा कि यूपी में भाजपा की लहर चल रही है। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि सपा- कांग्रेस का गठबंधन पहले भी हो चुका है लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। इस बार भी भाजपा की बड़ी जीत होगी।
उमा भारती ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। कहा कि देश की जनता इंडिया गठबंधन के खिलाफ है। भाजपा नेता उमा भारती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि मोहब्बत दुकान में नहीं दिलों में होती है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)