Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : योगेश्वर सिंह बदलेंगे लोकसभा सलेमपुर की तस्वीर, बोले, दिखाएंगे कैसे होता है विकास

सलेमपुर में अगला सांसद कौन होगा यह वक्त की बात होगी लेकिन दावा है योगेश्वर पहुंचेंगे दिल्ली
बलिया जिले से रोशन जायसवाल की खबर
बलिया।
सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी योगेश्वर सिंह किस दल से चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे यह बताना बड़ा मुश्किल है। लेकिन कुछ बात तो जरूर है, जो अभी वह बताना नही चाहते। या यूं कहे कि वह अपना पत्ता नही खोलना चाहते। सामने लोकसभा चुनाव है। वही इनके समर्थक जनता में अपने नेता का टेंपू हाई कर रहे है।

लोकसभा चुनाव में क्या होगा। वह कितने दमखम के साथ मैदान में उतरेंगे। यह वक्त की बात होगी, लेकिन योगेश्वर सिंह पूरे आत्मविश्वास के साथ जनता में यह जरूर कहते नजर आ रहे है कि मैं लोकसभा सलेमपुर की तस्वीर बदल दूंगा। विकास कैसे होता है, यह भी करके दिखाऊंगा। यदि उनके राजनैतिक सफर पर एक नजर दौड़ाएं तो पाएंगे कि वह विगत कई सालो से सलेमपुर लोकसभा की राजनीति में सक्रिय है। वह विधानसभा चुनाव 2022 में अपने बड़े भाई दिनेश्वर सिंह को मैदान में उतारे और कड़ी मेहनत भी किया, लेकिन उन्हें टिकट नही मिला। बावजूद इसके उन्होंने हिम्मत नही हारे। अब योगेश्वर सिंह ने लोकसभा चुनाव लडने का मन बनाया है। विगत कई माह से वह लोकसभा सलेमपुर का तूफानी दौरा कर रहे है। बेरोजगारों के लिए सहारा बने योगेश्वर सिंह ने कई नौजवानों को नोएडा और गाजियाबाद की बड़े कंपनियों में नौकरी दिलाई है। आज़ लोग बड़े अदब के साथ उनका नाम लेते है। योगेश्वर सिंह लोकसभा सलेमपुर के हर बूथ के मतदाताओं से संपर्क साध रहे है। लोगो की समस्या भी सुन रहे है। सभी बूथों के मतदाताओं से संपर्क बनाते हुए वह पूरी तरह से चुनाव लडने की तैयारी में लगे हुए है।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *