Ballia : नक्सली हमले में शहीद बलिया के लाल की अंतिम यात्रा में उमड़ा हुजूम, हर किसी की आंखें नम
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/3-8.jpg)
बलिया। छत्तीसगढ़ के मिरतुर जिले में रविवार को नक्सली हमले में शहीद हुये सैनिक राम अशीष यादव का शव मंगलवार की सुबह 10 बजे पैतृक गांव असनवार पहुंचा। जहां पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गयी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में रविवार की सायं हुये नक्सली हमले में राम अशीष यादव 50 वर्ष बलिदान हो गये थे। गांव पर सूचना आते ही शोक का माहौल पैदा हो गया था।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/2-12-1024x684.jpg)
राम अशीष का परिवार छत्तीसगढ़ ही रहता है लेकिन गांव वालों के अनुरोध पर शव को सेना की टुकड़ी बलिदानी के गांव असनवार लेकर आयी। वहीं बलिदानी सैनिक के भाई व सेना से रिटायर सुबेदार रामसेवक यादव ने कहा कि भाई का बलिदान से दुःखी जरूर हैं पर गर्वान्वित इस बात से हैं भारत माता की रक्षा करते हुये भाई बलिदान हो गया है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/1-37-1024x684.jpg)
इस दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा, सीओ सदर शुभ सुचित, एसएचओ संजय शुक्ल, एसडीएम सदानंद सरोज समेत आदि ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)