Ballia : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/4-21.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/4-21-1024x551.jpg)
रसड़ा। कासिमाबाद मार्ग पर अखनपुरा पेट्रोल पम्प के समीप बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के खिरौली गांव निवासी उमेश यादव 33 वर्ष पुत्र गिरजा शंकर यादव ग्राम रसड़ा बाजार से बुधवार को रसड़ा बाजार कर साइकिल से घर जा रहा था अखनपुरा पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। परिवार के लोग युवक का शव देखते ही दहाड़ मार कर रोने लगे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)