Ballia : वन विभाग की बड़ी काररवाई, ठेकेदार के साथ तीन गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-22.jpg)
बलिया। वन विभाग की टीम द्वारा लकड़ी माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गयी है। शनिवार को वन विभाग को जानकारी प्राप्त हुई कि सिकन्दरपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा भरथांव में हरे प्रतिबंधित प्रजाति के वृक्षों का अवैध कटान हो रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर शिवम गुप्ता क्षेत्रीय वन अधिकारी सिकन्दरपुर के नेतृत्व में प्रभागीय प्रवर्तन दल व सिकन्दरपुर रेंज के कर्मचारियों के त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम भरथंाव में अवैध कटान के विरुद्ध छापेमारी की गई।
मौके पर अवैध कटान करते हुए व अभिवहन करते अभियुक्त तेज सिंह व श्याम बाबू ठेकेदार के साथ साथ ट्रैक्टर चालक नथुनी यादव को रंगेहाथ पकड़ा गया तथा एक ट्रैक्टर ट्रॉली, टांगा, फावड़ा व डीजल चलित आरी जब्त किया गया। कार्यवाही में अंजनी सिंह उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, मुकेश राय वन दरोगा, संजीव गुप्ता वन दरोगा, दत्तात्रेय सिंह तथा सूरज भारती माली आदि शामिल रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)