Ballia : छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष को बदमाशों ने मारी गोली, तीन नामजद व चार अज्ञात पर मुकदमा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-21.jpg)
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव के समीप अज्ञात युवकों ने बुलेट सवार टीडी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह गौतम 30 वर्ष को गोली मार दी। गोली लगते ही शिप्रांत सिंह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। वहीं गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रनेता को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिये रेफर कर दिया।
गोली लगने की खबर लगते ही अस्पताल परिसर में छात्रनेताओं की भारी भीड़ जुट गई। एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ सिटी गौरव कुमार ने अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार छात्रनेता शिप्रान्त सिंह शनिवार देर शाम को बुलेट से शहर से घर लौट रहा था। बहादुरपुर पुल से कुछ दूर पटखौली गांव के सामने पहुंचा था कि पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने शिप्रान्त को लक्ष्य कर पांच राउंड गोली मारी, जिमसें एक गोली सीने के पास व दूसरी गीली जांघ में लगी। गोली लगते ही शिप्रान्त अनियंत्रित होकर बुलेट सहित गिर पड़ा। बता दें कि वर्ष 2023 में एससी कालेज के पास छात्रनेता हेमंत यादव की हुई हत्या के मामले में शिप्रान्त मुख्य आरोपी था और उसी समय से वह निशाने पर चल रहे था। इस मामले में पुलिस ने घायल के पिता पंकज सिंह के तहरीर पर तीन नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
पुलिस को दिए तहरीर में घायल के पिता पंकज सिंह ने उल्लेख किया है कि सचिन यादव पुत्र मनराज यादव, बलवन्त यादव पुत्र मनराज यादव, नवीन यादव पुत्र अजात तथा अज्ञात 3-4 व्यक्ति जान से मारने की नियत से मेरे लड़के पर फायर किए। जिसमें से दो गोली मेरे पुत्र को जा लगी। जिसे जिला अस्पताल बलिया ले जाया गया, जहां से बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 307 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया। इस बाबत पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि घायल युवक के पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उचित कारवाई की जाएगी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)