Ballia : पावर हाउस के इनकमिंग मशीन में लगी आग
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/f-3.jpg)
बलिया। सिविल लाईन स्थित पावर हाउस में शुक्रवार की सुबह 07ः30 बजे अचानक मिड्ढी व सिविल लाइन फिडर की इनकमिंग मशीन में अचानक आग लग गयी। इस बीच ड्यूटीरत कर्मचारी भाग खड़े हुए। किसी तरीके से आग को बुझाया गया, जिसके कारण सिविल लाइन व मिड्ढी से जुड़े मोहल्ले में लगभग 11 घंटे तक बिजली गुल रही।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/e-4-1024x576.jpg)
इस दौरान घरों व दुकानों में बिजली न रहने से परेशानी झेलनी पड़ी। यहां तक की पानी की किल्लत से लोगों को परेशानी हुई। सुबह से शाम तक जेई और कर्मचारी जले हुए मशीन को निकालकर नये मशीन को फीडिंग करने में लगे हुए थे। उधर मोहल्ले के उपभोक्ता पावर हाउस पर जमे हुए थे। लगभग दो वर्ष पुरानी जले मशीन को बदलकर नये मशीन लगाये गये। सभी उपभोक्ता सम्बन्धित जेई व पावर हाउस पर जानकारी लेते रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)