Ballia : स्कार्पियो और कार में भीषण टक्कर, कार चालक की मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240201-WA0016.jpg)
रमेश जायसवाल,
सिकंदरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनापार चट्टी के समीप गुरुवार की सुबह स्कार्पियो और कार की टक्कर में कार चालक धीरेंद्र ऊर्फ संतोष यादव (35) की मौत हो गई जबकि स्कार्पियो में सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। दोनो वाहनों की टक्कर इतना जबरदस्त था की स्कॉर्पियो व कार दोनों के सामने के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला जिसमे कार सवार चालक बुरी तरह घायल था, जिसे मौजूद लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोथ (कल्याणी) गांव निवासी धीरेंद्र उर्फ संतोष यादव कार लेकर नगरा के तरफ जा रहा था अभी वह लखनापार चट्टी के समीप पहुंचा था कि सामने मोटरसाइकिल सवार आ गया उसी को बचाने के चक्कर में कार सामने से आ रही स्कार्पियो से टकरा गई। लोगों ने कार चालक को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग सुरक्षित पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस ने चालक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। वही दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले ली। मृतक धीरेंद्र यादव गाड़ी चलाने का कार्य करता था। मृतक की पत्नी रीता देवी व दो लड़के व एक लड़की है। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर है वही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)