Ballia : ओवरब्रिज पर मिट्टी बनी मुसीबत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/4-10.jpg)
तीन बजे भोर से ही टैªक्टर ट्राली से जाती है मिट्टी
बलिया। जिले ओवरब्रिज पर फैली मिट्टी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। विगत कई दिनों से ओवरब्रिज पर फैली मिट्टी से लोग परेशान है। यह मिट्टी विगत कई दिनों से रेलवे के ओवरब्रिज पर फैली हुई है। छोटे-बड़े वाहन जब गुजरते है तब उनके हवा से मिट्टी उड़कर लोगों के आंखों में आ जाती है, इससे स्कूली बच्चे और पैदल चलने वाले लोग साथ ही मोटरसाईकिल पर चलने वाले लोग भी परेशान है। सुबह के वक्त लोग ओवरब्रिज पर टहलते है और जब वाहन गुजरता है तब हवा से मिट्टी उड़ती है तो लोगों के ऊपर जाती है, जिससे लोग परेशान है। यह मिट्टी महाबीर घाट से टैªक्टर ट्राली से रोजाना लोग लेकर जाते है। सुबह के वक्त 3 बजे भोर से टैªक्टर ट्रालियों का मिट्टी लेकर जाना ऐसे में पुलिस और प्रशासन नहीं रोक पाते है इसका फायदा खनन से जुड़े लोग उठा रहे है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)