
बलिया। पुलिस अधीक्षक एस0 आनन्द के निर्देशन में वांछित, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल मार्ग दर्शन में थाना दुबहड़ पुलिस को सफलता मिली। उल्लेखनीय है कि 04 नवम्बर 2023 को थाना दुबहड़ जनपद बलिया पर मु0अ0स0 175/2023 धारा 147, 148, 323, 504, 506, 307 भादवि 05 नफर अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत हुआ था। वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु दुबहड़ पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी कि 05 नवम्बर 2023 को थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उ0 नि0 जयशंकर प्रसाद मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर सवरुबांध ढाला से समय करीब 12.30 बजे अभियुक्तगण चन्द्रदीप गिरि पुत्र मुन्ना गिरि, मुन्ना गिरि पुत्र गिरधारी गिरि ददन गिरि पुत्र स्व0 गिरधारी निवासीगण माधोमठ थाना दुबहड़ जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी थाना दुबहड़,. उ0 नि0 जयशंकर प्रसाद थाना दुबहड़ बलिया शामिल रहे।