Ballia : राष्ट्रीय स्वयंसेवकांे द्वारा मनाया गया होली मिलन उत्सव
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/storage_emulated_0_DCIM_.convert_security_files_1712560600818.jpg)
जयप्रकाश बरनवाल
बेल्थरा रोड (बलिया)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेल्थरा रोड के बैनर तले नगर के स्वयंसेवकांे द्वारा ’होली मिलन उत्सव’ राधिका मैरिज हॉल के प्रांगण में रविवार की शाम मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के प्रांत सह कुटुंब प्रबोधन प्रमुख संजय शुक्ल ने अपने बौद्धिक में होली मिलन की चर्चा करते हुए कहा कि इस अवसर पर हम सभी हिंदू भाइयों को सभी भेदभाव को भूलकर संगठित रहने का संकल्प लेना होगा। यदि हम हिंदू संगठित हैं तो मां भारती विश्व गुरु के सिंहासन पर सदैव विराजमान रहेंगी। हमारे संगठित होने का ही परिणाम है कि आज भारत राष्ट्र का गुणगान समूचा विश्व कर रहा है। अन्त में उन्होने यहां तक कह डाला कि साल के 365 दिन लगातार कोई न कोई पर्व आता रहे तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उसे निरंतर मनाते दिखेगा और यह अत्यंत ही हर्ष की बात होगी। इस कार्यक्रम में सभी ने फूलों की पंखुड़ियों से जहां होली खेली गई वहीं अबीर, गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कार्यवाह सतीश, जिला प्रचारक अनुज, जिला प्रचार प्रमुख डॉ0 आलोक गिरि, ज़िला सह संघचालक लालबचन, नगर संघचालक संजय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 रमाशंकर सिंह ने किया। नगर प्रचारक दौलत, नगर कार्यवाह पवन, सह नगर कार्यवाह विजय, अजय, नगर प्रचार प्रमुख प्रदीप, शारीरिक प्रमुख अशोक, संपर्क प्रमुख राजेश, व्यवस्था प्रमुख राजेश वर्मा, नगर सेवा प्रमुख हेमंत एवं ढेरों संख्या में स्वयंसेवक एवं विचार परिवार के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)