पांच राज्यों में विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीख का हुआ एलान
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/10/2-11.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/10/2-11-1024x551.jpg)
पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। इसको लेकर पांचों राज्यों में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गयी है। इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 679 होंगीं। बताया कि इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। सभी को मिलाकर कुल 8.2 करोड़ पुरूष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता मतदान करेंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर, मध्यप्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होना तय हुआ है। सभी पांच राज्यों में मतगणना एक ही दिन तीन दिसंबर को होगी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)